Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री पद के लिए केपीशर्मा ओली का दावा पेश

 
केपीशर्मा ओली, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १३ जुलाई । प्रधानमन्त्री पद के लिए नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा संसदीय दल के नेता केपीशर्मा ओली ने दावा पेश किया है । राष्ट्रपति निवास शितल निवास पहुँच कर संविधान की धारा ७६ (२) अनुसार प्रधानमन्त्री पद के लिए दावा पेश किया है । इस धारा में दो तथा दो से अधिक पार्टी मिलकर सरकार बनाने की प्रावधान है ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने प्रतिनिधिसभा में विश्वास का मत मांगा था, लेकिन उनके पक्ष में मत बहुमत सांसद् ना होने के कारण राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने नयां सरकार गठन के लिए राजनीतिक दलों से आह्वान किया था । राष्ट्रपति द्वारा नयां सरकार गठन के लिए आह्वान होने के बाद एमाले संसदीय दल के नेता केपीशर्मा ओली ने नेपाली कांग्रेस के ८८ और नेकपा एमाले के ७७ सांसदों (कूल १६५) की समर्थन दावा करते हुए प्रधानमन्त्री पद के लिए दावा किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed