Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के रवैये से नाराज बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने दौरे को बीच में ही खत्म किया

 

ढाका:

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने  चीन के अपने दौरे को बीच में ही खत्म कर दिया है। बीजिंग की अपनी यात्रा को छोटा करते हुए वह ढाका लौट आईं हैं। माना जा रहा है कि बांग्लादेश को चीन से कोई खास फायदा ना मिलने की स्थिति में उन्होंने गुस्से में ये कदम उठाया है। शेख हसीना को प्रस्तावित दौरे के हिसाब से गुरुवार को बीजिंग से लौटना था। उन्होंने अपनी यात्रा एक दिन कम कर दी और बुधवार रात को ही वापसी की उड़ान भरी। आखिरी दिन के बीजिंग में तय कार्यक्रम उन्होंने रद्द कर दिए।
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, हसीना चीन द्वारा वित्तीय सहायता और उचित प्रोटोकॉल देने के अपने वादे को पूरा नहीं करने से नाराज हैं। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि चीन ने यात्रा से पहले ढाका को 5 अरब डॉलर की ऋण सहायता देने का वादा किया था लेकिन बाद में उसने केवल 100 मिलियन डॉलर के पैकेज देने की बात कही। हसीना को राष्ट्रपति शी जिंनपिंग के साथ एक लंबी बैठक की उम्मीद थी लेकिन चीनी राष्ट्रपति ने उनसे बहुत छोटी मुलाकात की। चीनी पीएम को उनके प्रमुख वार्ताकार के रूप में छोड़ दिया गया और विदेश मंत्री वांग यी ने उनसे मुलाकात ही नहीं की। इसने हसीना को नाराज कर दिया और वह अपने देश लौट आईं।

यह भी पढें   ६२९ वीं कबीर जयंती एवं विश्व भोजपुरी दिवस २०८३ मनाया गया

सरकारी चीनी मीडिया ने भी हसीना की यात्रा को बहुत उत्साह के कवर नहीं किया। अमूमन चीन दौरे पर आने वाले किसी राष्ट्राध्यक्ष को आधिकारिक मीडिया में प्रमुखता मिलती है लेकिन हसीना को कम जगह मिली। इसने भी हसीना को निराश किया। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि इन घटनाक्रमों का असर यात्रा पर पड़ा और हसीना ने अपनी बेटी के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए तय समय से पहले ढाका लौटने का फैसला किया।

यह भी पढें   भारत-नेपाल क्रिकेट मैत्री को नई उड़ान: भारतीय दूतावास के एम्बेसडर क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, नेपाली महिला अंडर-19 खिलाड़ियों को मिला विशेष प्रोत्साहन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed