Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुशल जनशक्ति तैयार करने के लिए समर्पित धनगढी स्थित रामवृक्ष बहुप्राधिक शिक्षालय

 

तेजबहादुर डुम्रेल, धनगढी
१९ जुलाई । दक्ष प्राविधिक जनशक्ति तैयार करने के लिए समर्पित धनगढी स्थित रामवृक्ष नागरिक बहुप्राविधिक शिक्षालय में सिभिल इंजीनियरिंग और जियोमेटिक्स इंजीनियरिंग की पढाई शुरु हुई है । यह शिक्षालय शहीद रामवृक्ष नागरिक प्रतिष्ठान द्वारा संचालित है ।
शिक्षालय के इंजीनियर एवं प्राचार्य धनुष कुमार भट्ट के अनुसार तीन वर्षीय इंजीनिरिंग कोर्ष के लिए १ लाख ८० हजार की अनुमानित लगात है । उन्होंने आगे कहा– ‘सीटिईभीटी कार्यक्रम अन्तर्गत दो विषय सिभील और जियोमेटिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई संचालित है । प्रति विषय ४८ छात्र–छात्राओं का कोटा है ।’ हर साल ९६ विद्यार्थी दक्ष इंजीनियर बन कर निकल जाए, यही शिक्षालय का उद्देश्य है । भट्ट ने यह भी कहा कि ४८ विद्यार्थियों में से ४ जेहेन्दार विद्यार्थी सिटीईभिटी की ओर से ही चयनित होते हैं और शिक्षालय की ओर से जेहेन्दार एक विद्यार्थी को छात्रवृत्ति की व्यवस्था है ।
कार्यक्रम संयोजक दीपेन्द्र ओझा का कहना है कि आज का समय तकनीकि ज्ञान और कौशल का है, इंजीनियरिंग करनेवाले छात्रों को बेरोजगार रहने की जरुरत नहीं होता है । उन्होंने कहा– ‘इंजीनियरिंग करनेवाले छात्र विश्व बजार में जहां भी पहुँच जाए, उनको बरोजगार रहना नहीं पड़ेगा । बाजार में आज भी दक्ष इंजीनियर की आवश्यकता है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *