Sun. Nov 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रीवा का महामृत्युंजय मंदिर स्थित शिवलिंग, जो मौसम के अनुसार बदलता है

 

महामृत्युंजय मंदिर मध्यप्रदेश के रीवा जिले के किले में विश्व भर में एक अनोखा शिव लिंग विराजमान है. शिवलिंग का रंग सफेद है, जो मौसम के अनुसार बदल जाता है. शिव पुराण के मुताबिक भगवान भोलेनाथ ने महासंजीवनी महामृत्युंजय मंत्र की उत्पत्ति की थी. इस मंत्र का जाप यहां पुजारियों के द्वारा कराया जाता है. यह शिवलिंग एक, दो नहीं 400 साल पुराना है.

माना जाता है कि यह शिवलिंग लगभग 400 वर्ष पुराना है. इस शिव लिंग के सामने हिंसक जानवर भी नतमस्तक हो जाते थे. यह मंदिर शायद दुनिया का इकलौता मंदिर है, जहां 1001 छिद्र वाला शिवलिंग है. जो अलौकिक शक्ति देने वाला है. महामृत्युजय की कृपा से भक्तों की अकाल मृत्यु टल जाती है. मृत्युभय नहीं रहता और बिगडे काम बन जाते है. इसके कई उदाहरण यहां देने को मिलते है.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 नवंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

कोई लम्बी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए महामृत्युजंय की चोखट मे आता है तो कोई मृत्यु भय से. ऐसी महिमा है भगवान महामृत्युंजय की. मंदिर की स्थापना को लेकर किदवंती है कि बांधवगढ़ से राजा शिकार के लिए आए थे. शिकार के दौरान राजा ने देखा कि एक शेर चीतल को दौड़ा रहा है. जब वह मंदिर के समीप आया तो शेर चीतल का शिकार किए बिना लौट गया. राजा यह देखकर हैरत में पड़ गए. कहते हैं कि राजा ने खुदाई कराई. गर्भ गृह से महामृत्युंजय भगवान को सफेद शिवलिंग निकला. तभी से इसकी बहुत महत्ता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com