Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दानवीर का श्रद्धांजलि तथा मूर्ति अनावरण संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। दानवीर स्व.राम बहादुर साह की द्वादशा पर राम बहादुर साह तेली सेवा सदन में श्रद्धांजलि तथा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम राम किशोर साह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी।इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि नेपाल तेली कल्याण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह थे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व.राम बहादुर साह ने पांच कट्ठा करोड़ों की संपत्ति धर्मशाला में दान कर उसके निर्माण कर एक कृति कायम की।वे समाज के लिए दानवीर कहलाये है।जव तक धर्मशाला रहेगा राम बहादुर साह का नाम रहेगा।इस अवसर पर उनकी प्रतिमा का मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा किया गया।इस अवसर पर संविधान सभा सदस्य तथा नेपाल सरकार के राज्य मंत्री अरविंद साह,मधेश सरकार के वन तथा पर्यावरण मंत्री त्रिभुवन साह, मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिना कुमारी साह, पूर्व सांसद प्रमोद साह, पूर्व विधायक नीरा कुमारी साह, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, राजर्षि जनक विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार सत्य नारायण साह, डीन प्रो.बिनोद कुमार साह, बार्ड अध्यक्ष राघवेन्द्र साह, पूर्व बार्डाध्यक्ष जानकी राम साह,नेपाल तेली कल्याण समाज के केन्द्रीय महासचिव सत्य नारायण साह, सलाहकार जगदीश साह, सलाहकार, पूर्व जिविस सभापति रामचरित्र साह, तेली कल्याण समाज धनुषा अध्यक्ष ललित कुमार साह , नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ के धनुषा जिला अध्यक्ष श्याम साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष रमण साह, उपाध्यक्ष अंबु प्रसाद साह, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *