Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ये गठबंधन सरकार पूरे अवधि चलेगी – वनमन्त्री

 

काठमांडू, सावन ५
वन तथा वातावरण मन्त्री ऐनबहादुर शाही ठकुरी का कहना है कि नेपाली कांग्रेस और नेकपा (एमाले) के बीच का गठबन्धन सरकार अपनी ‘पूरी अवधि’ कायम करेगी । शनिवार काठमांडू में आयोजित एक साक्षात्कार कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शीर्ष नेताओं ने बहुत ही सुझबुझ के साथ गठबन्धन बनाया है ।
उन्होंने कहा कि ०८४ के निर्वाचन तक अब यही गठबन्धन सरकार आगे बढ़ेगी । सरकार के फेरबदल से जनता हैरान हो चुकी थी । और यह कांग्रेस–एमाले का गठबन्धन ही अन्तिम विकल्प है । उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर कोई यह कहता है कि कांग्रेस–एमाले नेतृत्व की सरकार तानाशाही होगी तो इसमें कोई सत्यता नहीं है ।
उन्होंने बताया कि सरकार लोकतन्त्र को सुदृढ बनाने, गणतन्त्र संस्थागत करने और इसमें जो कमी कमजोरी है उसे सुधार कर आगे बढ़ेगी । वर्तमान सरकार विशिष्ट परिस्थिति में भी निर्माण की ओर लगी है । उन्होंने कहा कि सुशासन, राजनीतिक स्थायित्व और विकास के नारा के साथ देश को अग्र गति में ले जाना है । उन्होंने इस बात पर भी जोर देकर विश्वास जताया कि प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली को प्रतिनिधिसभा में दो तिहाई के आसपास विश्वास मत प्राप्त होगा । विश्वास मत प्राप्त करने के साथ ही देश को विकास की ओर ले जाने के लिए बृहत् कार्यक्रम लाए जाने के बारे में भी उन्होंने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed