Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंगलादेश आंदोलनः नेपाली विद्यार्थियों को स्वदेश लाने का प्रयास

 

काठमांडू, सावन ६– सरकारी नौकरी में आरक्षण के विरुद्ध बंगलादेश में जारी आंदोलन दिनोदिन हिंसक होती जा रही है । राजधानी ढ़ाका के साथ ही अन्य शहरों में चल रही आंदोलन में बहुत से लोग मारे गए हैं । इन दिनों वहाँ की अवस्था अच्छा नहीं होने के कारण विदेश के बच्चे जो वहाँ पढ़ाई कर रहे हैं उन्होंने अपने आप को असुरक्षित बताया है । इस अवस्था को देखते हुए नेपाल भी अपने विद्यार्थियों को सुरक्षित लाने के जुगाड़ में लग गया है । आज यह पहला चरण है । पहले चरण में १७ विद्यार्थियों को वापस लाया जा रहा है ।
प्रधानमन्त्री ने सम्बन्धित परिवार के मांग अनुसार बंगलादेश के सवार क्षेत्र के इनाम मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों को आज स्वदेश वापस लाने को प्रबन्ध मिलाया है ।
पिछले कुछ दिनों से बंगलादेश में सरकारी सेवा में रहे कोटा प्रणाली को समाप्त करने की मांग की जा रही है । इस मांग को लेकर जगह जगह आन्दोलन हो रहे हैं जिसके कारण वहाँ मेडिकल की पढ़ाई कर रहे नेपाली विद्यार्थी ने अपने आप को असुरक्षित बताया है । प्रधानमंत्री ओली ने शनिवार की रात सामाजिक सञ्जाल में लिखा कि बंगलादेश में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे कुछ विद्यार्थियों के परिवार से मेरी मुलाकात हुई है । परिवार की मांग अनुसार सवार एरिया के इनाम मेडिकल कॉलेज में १७ नेपाली विद्यार्थियों का आज सुबह ४ बजे ढाका एयरपोर्ट लाया गया । उसके बाद वहाँ से काठमांडू वापस लाने का प्रबन्ध किया गया है ।
बंगलादेश में सरकारी सेवा प्रवेश में निर्धारित किए गए आरक्षण का विरोध करते हुए विद्यार्थी आन्दोलन कर रहे हैं । करीब तीन हजार नेपाली विद्यार्थी बंगलादेश में रह रहे हैं । यह जानकारी ढ़ाका स्थित नेपाली राजदूतावास ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *