Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिछले ६ घण्टे में सबसे ज्यादा बारिश पाल्पा के अर्चले में, नदी किनारे रहने वालों से सतर्कता अपनाने का आह्वान

 

काठमांडू, सावन ७ – पाल्पा, स्याङ्जा, पश्चिम नवलपरासी और काठमांडू में भारी बारिश हुई है । पिछले ६ घण्टा में सबसे ज्यादा बारिश पाल्पा के अर्चले में हुई है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान महाशाखा अनुसार पाल्पा के अर्चले वर्षा मापन केन्द्र में ६ घण्टा के इस समय में १०५ मिलिमिटर वर्षा रेकर्ड हुई है । इसी तरह स्याङ्जा के पञ्चमुल में ८०.२ और पश्चिम नवलपरासी के देउराली में ७१.६ मिलिमिटर बारिश हुई है । काठमांडू के कपन, सुन्दरीजल और आसपास के क्षेत्र में भी भारी बारिश हुई है । इस वर्षा के कारण बागमती, धोबीखोला और विष्णुमती नदी में बहाव बहुत बढ़ गया है । बाढ़ पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार अभी और बारिश होने की संभावना है । इसलिए नदी के किनार के क्षेत्र में बसने वाले साथ ही उन रास्तों पर यात्रा करने वालों को सतर्क रहने का अनुरोध किया है । विभाग के अनुसार पिछले ६ घण्टा में कपन में ४७ मिलिमिटर और सुन्दरीजल में ४१.२ मिलिमिटर वर्षा मापन की गई है । पानीपोखरी में २५ मिलिमिटर वर्षा हुई है । सिन्धुपाल्चोक के बाँसखर्क केन्द्र में पिछले ६ घण्टा में ४७ मिलिमिटर बारिश रेकर्ड की गई है ।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का बीरगंज दौरा: नेपाल के विकास और बाढ़ राहत कार्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com