Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जमीन विवाद में सुलह करवाने के लिए घर में आए समूह द्वारा राय की हत्या की आशंका

 

काठमांडू, सावन ७ – जगह जमीन के मुद्दें को लेकर सर्लाही के रामचन्द्र राय की हत्या कर दी गई है । प्रहरी ने आशंका करते हुए कहा है बीति रात जब राय अपने कमरे में सो रहे थे तो जगह जमीन को लेकर एक विवाद में कुछ लोग उनसे फैसला करवाने के लिए आए थे । प्रहरी का कहना है कि उन व्यक्तियों ने जगह विवाद को मिला देने के आग्रह के साथ घर में प्रवेश किया था ।
८० वर्षीय राय की उनके ही निवास सर्लाही के चन्द्रनगर गाँवपालिका–१ में बीति रात हत्या कर दी गई है । सर्लाही प्रहरी का कहना है कि अभी भी घटना में अनुसन्धान की जा रही है । प्रहरी के अनुसार राय को किसी धार वाले हथियार से मारा गया है । प्रहरी राय के घर में काम कर रहे युवाओं से भी पुछताछ कर रही है । इस पुछताछ के ही क्रम में उनलोगों ने बताया कि रविवार की शाम को तीन लोग घर आए थे । उन्होंने यह भी बताया कि जमीन विवाद को मिलाने की बात कहते हुए वे तीनों युवा घर में आए थे । इसलिए उन तीनाें पर ही यह आशंका की जा रही है कि उन तीनों ने ही राय की हत्या की है ।

यह भी पढें   एसईई पूरक परीक्षा का परिणाम सार्वजनिक

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *