Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लिपुलेक, लिम्पियाधुरा तथा कालापनी नेपाल का ही है –प्रधानमन्त्री ओली

 

काठमांडू, सावन ७ – प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि लिपुलेक, लिम्पियाधुरा तथा कालापानी नेपाल का है और इसमें सरकार दृढ़ और स्पष्ट है ।
सोमवार प्रतिनिधि सभा में प्रधानमन्त्री के साथ हुए प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के सांसद दिपक सिंह ने प्रधानमन्त्री  से प्रश्न करते हुए कहा था कि लिपुलेक, कालापानी तथा लिम्पियाधुरा को नेपाल के नक्शा में समेटा तो गया है लेकिन नेपाल इसका प्रयोग नहीं कर रही है ।
इसके जबाव में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि – लिपुलेक, लिम्पियाधुरा तथा कालापनी नेपाल का ही है और इसमें सरकार दृढ़ और स्पष्ट है । प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘सुगौली सन्धि १८१६ के अनुसार लिपुलेक, लिम्पियाधुरा तथा कालापानी के साथ ही काली अर्थात्, महाकाली नदी के पूर्व के सभी भूभाग नेपाल का है । इसमें सरकार दृढ और स्पष्ट है ।

यह भी पढें   कांग्रेस ने की संविधान संशोधन को लेकर अपनी धारणा सार्वजनिक करने की तैयारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *