बागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री पद के लिए बहादुर सिंह लामा ने किया दाबा
काठमांडू, सावन ८ – बागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री में नेपाली कांग्रेस के बहादुर सिंह लामा ने अपना दाबा पेश किया है । कांग्रेस के ३७ और एमाले के २७ करके ६४ सांसदों के समर्थन सहित लामा मंगलवार प्रदेश प्रमुख यादवचन्द्र शर्मा के समक्ष मुख्यमन्त्री पद के लिए अपना दाबा पेश किया है । प्रदेश प्रमुख शर्मा ने मंगलवार की शाम ५ बजे के भीतर ही संविधान की धारा १६८ (२) अनुसार बहुमत की सरकार गठन के लिए रविवार को ही आह्वान किया था । मंगलवार की ही शाम पाँच बजे के बाद प्रदेश प्रमुख शर्मा ने लामा को मुख्यमन्त्री में नियुक्त करने की तैयार कर ली है । ये जानकारी प्रदेश प्रमुख कार्यालय ने दी है । नुवाकोट के लामा बागमती प्रदेश में कांग्रेस से और तामाङ समुदाय से पहली बार मुख्यमन्त्री बन रहे हैं । लामा द्वारा सोमवार को ही मुख्यमन्त्री में दाबा करने का कार्यक्रम तय था । लेकिन मन्त्रालय भागबण्डा में सहमति होना बाँकी था । साथ ही एमाले के भीतर ही मन्त्री चयन के समस्या कारण दल के नेता जगन्नाथ थपलिया सहित के सांसदों काठमांडू चले आए । इसलिए दाबा पेश मंगलवार को करना तया किया गया था ।
बागमती में मन्त्रालय भागबण्डा में कांग्रेस–एमाले के बीच सहमति हो चुकी है । कांग्रेस मुख्यमन्त्री सहित ७ और एमाले ने आर्थिक मामिला तथा योजना मन्त्रालय सहित ६ मन्त्रालय लेने की सहमति हुई है । ये जानकारी कांगेस नेता लामा ने दी । इससे पहले कृषि तथा पशुपन्छी विकास मन्त्रालय और युवा तथा खेलकुद मन्त्रालय किसे मिले इस बात को लेकर भी विवाद चल रही थी ।
११० सदस्यीय प्रदेश सभा में सरकार गठन के लिए ५६ सांसदों के समर्थन की आवश्यक है । कांग्रेस और एमाले के ६४ सांसद हैं । प्रदेश सभा में नेकपा माओवादी केन्द्र के २१, राप्रपा के १२, नेकपा (एकीकृत समाजवादी) के ७, नेमकिपा के ३ और हाम्रो नेपाली पार्टी के २ सांसद हैं ।


