Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री बने लामा

 

काठमांडू, सावन ८ – वागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री में बहादुरसिंह लामा (तामाङ) नियुक्त हुए हैं । प्रदेश प्रमुख यादवचन्द्र शर्मा ने मंगलवार की शाम नेपाली कांग्रेस संसदीय दल के नेता लामा को मुख्यमन्त्री नियुक्त किया है । शर्मा ने लामा को मुख्यमन्त्री नियुक्ति पत्र हस्तान्तरण करते हुए उनके कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामना भी दी ।
माओवादी केन्द्र के नेता शालिकराम जम्कट्टेल ने मुख्यमन्त्री पद से इस्तीफा दे दिया । उनके इस्तीफ देने के बाद ही वागमती में कांग्रेस–एमाले की सरकार निर्माण हुई है । मंगलवार की सुबह कांग्रेस और एमाले के ६४ सांसदों का हस्ताक्षर सहित लामा ने मुख्यमन्त्री में अपना दाबा पेश किया था । प्रदेश प्रमुख शर्मा ने मुख्यमन्त्री दाबा के लिए आज शाम ५ बजे तक का समय दिया था ।

यह भी पढें   बिम्सटेक की बैठक से पहले गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने उद्योगपतियों और कारोबारियों से की चर्चा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com