नेपाली विद्यार्थी की अवस्था के बारे में तत्काल संसद को जानकारी दें – मनिष झा
काठमांडू, सावन ८ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के सांसद मनिष झा ने बंगलादेश में सरकारी आरक्षण कोटा के विरोध में हो रहे आन्दोलन में नेपाली विद्यार्थी की अवस्था के बारे में तत्काल संसद को जानकारी कराने की सरकार से मांग की है । मंगलवार प्रतिनिधि सभा की बैठक में आकस्मिक समय लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहाँ हिंसात्मक आन्दोलन हो रहा है । वहाँ हमारे देश के नागरिक सुरक्षित अवस्था में हैं फिर भी इसके बारे में सरकार को चाहिए कि वो संसद को विस्तृत जानकारी दें ।
उन्होंने कहा कि ‘नेपाल से बंगलादेश अध्ययन के लिए गए बहुत से नेपाली विद्यार्थी आपतकालिन अवस्था में वहाँ से लौटे हैं । ये तो शुक्र है कि अभी तक किसी भी नेपाली की जान नहीं गई है । सभी जान रहे हैं कि वहाँ की अवस्था जटिल है । इसलिए अवस्था, परिस्थिति कैसी है ? इन सभी परिस्थिति के बारे में आधिकारिक रुप में परराष्ट्र मन्त्रालय को सदन में आकर जानकारी देनी चाहिए । जो अभी तक नहीं दी गई है । तसर्थ ये जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए सम्बन्धित मन्त्रालय को सभामुख के द्वारा अनुरोध करना चाहता हूँ ।’
इधर परराष्ट्र मन्त्रालय ने दाबा किया है कि बंगलादेश में चल रहे हिंसात्मक घटना के बाद १२ सौ से ज्यादा नेपाली स्वदेश वापस आए हैं ।


