Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बल्खु नदी में बाढ़ – एक व्यक्ति की मृत्यु

 

काठमांडू, सावन १६ – काठमांडू के बल्खु नदी में एक व्यक्ति मृत पाया गया है । उपत्यका प्रहरी कार्यालय, ने जानकारी दी है कि बल्खु नदी में बाढ़ आने के कारण से व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है । कार्यालय अनुसार मृत्यु होने वाले में ४५ वर्षीय राम सरुप महतो हैं जो कि बाँके के निवासी हैं और सुकुम्बासी वस्ती में रह रहे थे ।
पुलिस ने बताया कि उसका शव बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बल्खु पुल के नीचे फंसा हुआ मिला । बताया जा रहा है कि पुलिस सर्किल कालीमाटी घटना स्थल की जांच कर आगे की जांच कर रही है ।
बीति रात हुए अविरल वर्षा के कारण उपत्यका की नदियों में बाढ़ आ गया है । बल्खु तरकारी बजार, कुलेश्वर, बाफल, त्रिपुरेश्वर करिडोर, धोबीखोला करिडोर, कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण घाटी की नदियों में बाढ़ आ गई है इलाकों से भी बहुत लोगों को बचाया है ।
‘कुलेश्वर और बल्खु से ११ लोगों को सुरक्षित स्थान में पहुँचाया गया है ।’ नया बसपार्क स्थित मितेरी पुल से २४ वर्षीया मनिषा बुढाथोकी को उद्धार करके ग्रिनसिटी अस्पताल में ले जाया गया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com