नेपाल में ४ भारतीय टेलीविजन चैनलों के प्रशारण पर लगाया रोक
काठमांडू, सावन १७ – नेपाल में ४ भारतीय टेलीविजन चैनलों का प्रशारण रोक दिया गया है । जिनमें स्टार, जी, सोनी और कलर्स टेलीविजन है । इन सबका प्रसारण बंद कर दिया गया है ।
सेवा प्रदायकों ने जानकारी दी है कि चैनल प्रशारक और वितरक बितरक के बीच में वित्तीय समस्या के कारण हाल उक्त चैनल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है । एक सेवा प्रदायक ने जानकारी दी है कि सेवा प्रयोग करने के बापत भुक्तानी के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक ने सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण ये समस्या आई है ।
उन्होंने जानकारी दी कि विगत में इन्टरनेट सेवा में भी इसी तरह की समस्या उत्पन्न हुई थी । एक बार फिर राष्ट्र बैंक से वही समस्या उत्पन्न हुई है । सेवा प्रदायकों ने ग्राहक को एसएमएस भेजकर सेवा उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी है । जिस मध्ये एक सुबिसु ने एक सूचना द्वारा बताया है कि, ‘चैनल प्रसारक और वितरक के बीच की वित्तीय समस्या के कारण स्टार, जी, सोनी और कलर्स चैनल हाल में उपलब्ध नहीं है । हम इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं । ’


