कक्षा–१२ में सबसे ज्यादा अंग्रेजी विषय में विद्यार्थी हुए फेल
काठमांडू, सावन १८ – इस वर्ष कक्षा १२ के विद्यार्थियों में सबसे ज्यादा अंग्रेजी विषयमें फेल हुए हैं ।
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय ने जानकारी दी है कि इस बार सबसे ज्यादा अंग्रेजी विषय में फेल हुए हैं । बोर्ड के अनुसार इस वर्ष अंग्रेजी विषय में १ लाख २ हजार २०६ विद्यार्थी को एनजी आया है ।
इसी तरह ३.६१ से ४ जीपीए लाने वालों छात्रों की संख्या ९ हजार ५९१, ३.२१ से ३.६० जीपीए लाने वालों की संख्या ४६ हजार ८९३, २.८१ से ३.२० जीपीए लाने वालों की संख्या ७८ हजार ७५ हैं ।
इसी तरह बोर्ड ने उल्लेख किया है कि २.४१ से २.८० जीपीए लाने वाले छात्रों की संख्या ६१ हजार ३६, २.०१ से २.४० जीपीए लाने वाले ८ हजार २४०, १.६१ से २.० जीपीए लाने वाले की संख्या १२ है ।
इसी तरह बोर्ड ने यह धी जानकारी दी है कि एनजी लाकर मौका परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या १ लाख २७ हजार ७ है । बोर्ड ने यह भी जाकारी दी है कि मौका परीक्षा भादव २५ और २६ गते सञ्चालन करने की तैयारी की जा रही है ।

