Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्तमान साझा अपना सरकार कार्यकाल पूरा करेगी : निधी

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाली कांग्रेस तथा नेकपा एमाले से बनी साझा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी कोई भ्रम में न रहे। उपरोक्त बातें शनिवार को जनकपुरधाम में श्री राम युवा कमिटी के नये पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए श्री विमलेन्द्र निधि ने कहीं। आगे विमलेन्द्र निधि ने कहा कि जनकपुरधाम का जानकी मंदिर करोड़ों हिन्दूओं का आस्था स्थल है। इसलिए संरक्षण तथा संवर्धन के लिए सभी को आगे आना होगा। विमलेन्द्र निधि ने कहा कि सभी देवताओं का निवास स्थान नेपाल में ही हैं। कैलाश मानसरोवर नेपाल में ही था।
परमेश्वर साह की अध्यक्षता में शुरू हुयी इस कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी निर्मल कुमार चौधरी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सरोज कुमार साह,बरिष्ट उपाध्यक्ष अनिकेत ठाकुर, उपाध्यक्ष राम प्रताप साह, महासचिव विजय कुमार साह, सचिव शंभू लाल दास, कोषाध्यक्ष कृष्ण कांत झा, कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार साह,अमर ठाकुर,सुदीप भंडारी, प्रह्लाद साह, जीतेन्द्र कुमार भगत, प्रकाश ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
शपथ ग्रहण समारोह में मधेश प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वीरेन्द्र कुमार सिंह, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह , मटिहानी के मेयर हरि प्रसाद मंडल , प्रमोद कुमार चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com