कमलबहादुर शाह सुदूरपश्चिम प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमन्त्री बनें
काठमांडू, सावन २० – नेपाली कांग्रेस संसदीय दल के नेता कमलबहादुर शाह सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमन्त्री में नियुक्त हुए हैं । प्रदेश प्रमुख नजिर मियाँ ने शाह को आज (रविवार) मुख्यमन्त्री नियुक्त किया है ।
मुख्यमन्त्री दीर्घ सोडारी के शुक्रवार इस्तीफा देने के बाद ही प्रदेश प्रमुख मिया ने संविधान की धारा १६८ के उपधारा २ अनुसार रविवार की शाम ५ बजे तक नई सरकार का आह्वान करने का समय दिया था ।
शाह एमाले के सर्मथन में दूसरी बार मुख्यमन्त्री नियुक्त हुए हैं । पहली बार वो २०७९ माघ २६ को मुख्यमन्त्री बने थे । जब नया समीकरण बना तो शाह ने चैत २२ में इस्तीफा दिया था । समग्र में वो सुदूरपश्चिम के पाचवें मुख्यमन्त्री हैं ।


