Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंगलादेश विद्यार्थी आंदोलन –५९ लोगों की मृत्यु, सैकड़ों लोग घायल

 

काठमांडू, सावन २० – बंगलादेश में एक बार फिर विद्यार्थी आंदोलन ने जोर पकड़ ली है । इस बार प्रधानमन्त्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग के साथ रविवार को शुरु हुए विद्यार्थी आन्दोलन में लगभग ५९ लोगों की मृत्यु हुई है और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं ।
रविवार को हुई इस हिंसा में छात्र प्रदर्शनकारियों की पुलिस और सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों के साथ झड़प हुई । प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे हजारों लोगों को तितर–बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और स्टेन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया । पूरे देश में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है । छात्रों के इस आंदोलन में पहले भी हिंसा भड़क चुकी है और अब तक देश भर में कम से कम २०० लोगों की मौत हो चुकी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *