Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वामपन्थी और प्रगतिशील शक्ति बीच एकता की आवश्यकता है– माधवकुमार नेपाल

 

काठमांडू, सावन २१ – नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल ने कहा है कि हमारी पार्टी ने राष्ट्रीय राजनीति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निर्वाह की है । नेकपा समाजवादी काठमांडू महानगर कमिटी द्वारा कामपा–१८ नरदेवी में रविवार अयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र,संविधान की रक्षा एवं राजनीतिक सङ्कट का समाधान करने में उनकी पार्टी समन्वयकारी नेतृत्व करती आई है ।
उन्होंने कहा कि ‘आगामी दिन में पार्टी में आत्मविश्वास के साथ जनता की सेवा में और सशक्त तथा केन्द्रित होना होगा । आर्थिक समृद्धि और सुशासन कायम करना ही अभी की प्रमुख चुनौति है । लोकतान्त्रिक गणतन्त्र को कमजोर बनाने के लिए किसी भी प्रकार के षड्यन्त्र को नहीं सहा जाएगा । वामपन्थी और प्रगतिशील शक्तिबीच एकता की आवश्यकता है ।’
पूर्वप्रधानमन्त्री समेत रहे अध्यक्ष नेपाल ने कहना था कि संविधान और गणतन्त्र की रक्षा के लिए सभी दलों के बीच समन्वय और सहकार्य को मजबूत बनाना होगा । इस अवसर पर अध्यक्ष नेपाल ने अपनी पार्टी में प्रवेश करने वालों का भी स्वागत किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *