Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय वायुसेना पूर्व पीएम शेख हसीना को प्रदान कर रही है सुरक्षा

 

5अगस्त

रिपोर्टों के अनुसार, हसीना अपनी बहन शेख रेहाना के साथ देश छोड़कर चली गई हैं।भारतीय वायु सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूर्व पीएम शेख हसीना को सुरक्षा प्रदान कर रही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि शेख हसीना C-130 विमान से हिंडन एयर बेस पर उतरी हैं। विमान को भारतीय वायु सेना के C-17 और C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान हैंगर के पास पार्क किया जाएगा। भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश से लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस तक विमान की आवाजाही पर भारतीय वायुसेना और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नजर रखी जा रही है। सूचना के अनुसार बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर शेख हसीना का विमान लैंड कर चुका है। संभावना है कि वो यहां से लंदन रवाना होंगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed