Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन में तीन बच्चियों की माैत के बाद से दंगे जारी,पीएम स्टार्मर ने बुलाई आपात बैठक

 

लंदन।

British Prime Minister Keir Starmer

ब्रिटेन की सड़कों पर हो रही हिंसा की घटना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने आपात बैठक बुलाई है।ब्रिटेन के अलग-अलग शहरों में तीन बच्चियों की मौत के बाद से दंगे जारी है। प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन हिंसा में बदल गया है।

पिछले छह दिनों में देश में अराजकता फैल गई है, क्योंकि दक्षिणपंथी समूह डांस क्लास में बच्चियों पर हुई चाकूबाजी की घटना को हवा देने के लिए इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस हमले में तीन बच्चियों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इसे लेकर इंटरनेट पर अफवाह फैलाई जा रही है कि आरोपित रवांडा का था और यहां शरण चाहता था। हिंसक भीड़ अप्रवासियों और मुसलमानों को निशाना बना रही है।

यह भी पढें   नेपाल–भारत आर्थिक सहयोग को उत्पादन, उच्च तकनीक और क्षेत्रीय मूल्य शृंखला से जोड़ना जरूरी: विदेश मंत्री खनाल

उग्र भीड़ ने रविवार को दो होटलों को निशाना बनाया। माना जा रहा है कि वहां शरण की मांग करने वाले लोग रह रहे हैं। सरकार की आपातकालीन प्रतिक्रिया समिति कोबरा की सोमवार को होने वाली बैठक के दौरान पुलिस प्रमुखों और मंत्रियों से यह सुनिश्चित किए जाने की उम्मीद है, जिससे हिंसा की पुनरावृत्ति न हो।

साउथ यार्कशायर के मेयर ओलिवर कोपर्ड ने कहा कि मुझे लगता है कि ये दूर-दराज के गुंडे हैं, जिन्होंने हमारे समुदायों के कुछ सबसे कमजोर लोगों पर हमला किया और इसका कोई बहाना नहीं है। गृह कार्यालय ने मस्जिदों पर हमलों के खतरे से निपटने के लिए अधिक सुरक्षा की पेशकश की है।

यह भी पढें   राम शब्द के रा व म से नियंत्रित होता है रक्तचाप! डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट

यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने प्रोटेस्ट की आलोचना की है। कीर स्टार्मर ने रविवार को धुर दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी कि उन्हें इंग्लैंड के सबसे खराब प्रदर्शन में भाग लेने पर अफसोस होगा।

उन्होंने ये भी कहा, वो इसको लेकर सख्त कार्रवाई करेंगे। घटना के बाद कीर स्टार्मर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘मैं गारंटी देता हूं कि इन दंगों में सीधे तौर पर या ऑनलाइन भाग लेने वालों को पछतावा होगा। हम अपराधियों को सीधे तौर पर कठघरे में लाएंगे।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com