Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंगलादेश में सत्तापलट के बाद नेपाल-भारत सीमा पर सतर्कता

 

काठमांडू. 5अगस्त

नेपाल की केंद्रीय सुरक्षा समिति ने आंदोलन तेज होने के कारण बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के मुद्दे पर चर्चा की है.
गृह मंत्रालय में आयोजित केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में गृह राज्य मंत्री रमेश लेखक, सचिव एक नारायण अर्याल, आईजीपी वसंत कुंवर, सशस्त्र बल के आईजी राजू अर्याल और राष्ट्रीय जांच विभाग के प्रमुख हुतराज थापा शामिल हुए।
सुरक्षा समिति में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने  बताया कि बैठक में सीमा सख्त करने और सुरक्षा चौकसी बढ़ाने पर चर्चा हुई, जिसमें आकलन किया गया कि बांग्लादेश आंदोलन का असर नेपाल पर भी पड़ सकता है. सुरक्षा समिति में चर्चा के बाद कोशी प्रदेश के झापा, मोरंग और सुनसरी सीमा चौकियों पर सख्ती कर दी गयी है. गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”निगरानी और जांच बढ़ाने को कहा गया है.”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *