Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस केन्द्रीय समिति में १०० दिवसीय सांगठनिक अभियान संचालन का प्रस्ताव

 
गगन थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ७ अगस्त । नेपाली कांग्रेस केन्द्रीय समिति बैठक में १०० दिवसीय सांगठनिक अभियान संचालन के लिए प्रस्ताव पेश हुआ है । पार्टी महामन्त्री गगन थापा ने यह प्रस्ताव किया है । आज से काठमांडू में कांग्रेस केन्द्रीय समिति बैठक शुरु हुआ है । बैठक में महामन्त्री थापा ने प्रस्ताव किया है कि कांग्रेस को जनस्तर में मजबूत बनाउने के लिए भाद्र १५ गते से मार्गशीर्ष २५ गते तक सांगठनिक अभियान संचालन करना होगा ।
इसीतरह महामन्त्री थापा ने यह भी प्रस्ताव किया है कि राष्ट्रीय सहमति की सरकार निर्माण संबंधी जो सहमति हुई है, उसको लेकर भी पार्टी में विचार–विमर्श होनी चाहिए । इसीतरह अनुशासन कारवाही के लिए की गई सिफारिश, पार्टी में रिक्त पद पर पदपुर्ति, जनसंपर्क समिति जैसे मुद्दों में भी विचार–विमर्श के लिए उन्होंने प्रस्ताव किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *