प्रधानमन्त्री ओली और संयुक्त राष्ट्रसंघ के आवासीय प्रतिनिधि सिंगर के बीच शिष्टाचार भेंट
काठमांडू, ७ अगस्त । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली और संयुक्त राष्ट्रसंघ के आवासीय प्रतिनिधि हाना सिंगर हम्दी बीच आज शिष्टाचार भेटवार्ता सम्पन्न हुआ है । प्रधानमन्त्री कार्यालय सिंहदबार में सपन्न भेटवार्ता में प्रधानमन्त्री ओली ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धता और घोषणा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त किया है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि ‘समृद्ध नेपाल और सुखी नेपाली’ की जो राष्ट्रीय आकांक्षा नेपाल की है, उसको सार्थक बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ की सहयोग अपेक्षित है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि समृद्धि, सुशासन, विकास और स्थिरता के लिए दो प्रमुख राजनीतिक पार्टी के बीच सत्ता सहकार्य हुआ है । उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमणकाली न्याय संबंधी कानून को राजनीतिक सहमति के आधार पर फाइनल करने की तैयारी है, इसमे भी राष्ट्रसंघ की सहयोग अपेक्षित है ।
जवाब में आवसीय प्रतिनिधि सिंगर ने कहा कि नेपाल की विकास और समृद्धि के लिए राष्ट्रसंघ निरंतर साथ देने के लिए तैयार है । स्मरणीय है, अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा राष्ट्रसंघीय नीति अनुसार शान्ति सेना मार्फत नेपाल को सहयोग मिलता रहा है । इसीतरह गरीबी निवारण, ऊर्जा विकास, स्वास्थ्य, विपद् जोखिम न्यूनीकरण जैसे सामाकि क्षेत्र में भी राष्ट्रसंघ का सहयोग होता आया है ।

