बेतिया से परसा नेशनल पार्क पहुंचा बाघ
काठमांडू । वीटीआर के मानपुर वन क्षेत्र के परिसर से बीते 13 जुलाई को नए इलाके की तलाश में निकला व्यस्क नर बाघ परसा नेशनल पार्क नेपाल में प्रवेश कर गया है. वन विभाग की टाइगर ट्रैकिंग टीम के अनुसार बाघ 3 अगस्त को वाल्मीकि आश्रयणी के रास्ते नेपाल में प्रवेश किया है. यह दावा वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के डीएफओ-1 प्रद्युमन गौरव का है.
वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के डीएफओ-1 प्रद्युमन गौरव ने बताया कि वीटीआर के जंगल से नए इलाके की तलाश में भटका नर बाघ 22 दिनों में 125 किलोमीटर की दूरी तय कर नेपाल के परसा नेशनल पार्क में प्रवेश कर गया है. डीएफओ ने बताया कि इस दौरान बाघ ने इंसानों और पालतू पशुओं को कोई क्षति नहीं पहुंचायी है. इससे स्पष्ट होता है कि बाघ हिंसक नहीं है.


