Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान में ७.१ तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

 

काठमांडू, सावन २४ – जापान के दक्षिण में स्थित क्यूशू द्वीप में ७.१ तीव्रता का तेज भूकंप आया है । भूकंप के चलते क्यूशू द्वीप के पूर्वी और दक्षिणी तट के साथ ही शिकोकू के दक्षिणी तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है । अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, गुरुवार सुबह जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू में एक के बाद एक लगातार दो बड़े भकंप आए । पहला भूकंप, ६.७ तीव्रता का था। इसके कुछ देर बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता ७.१ थी।

यह भी पढें   शव से कान की बाली निकालने के आरोप में दो व्यक्ति हुए गिरफ्तार

भूकंपीय गतिविधि के कारण जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने द्वीप के तटीय इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी की है । जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता ७.१ दर्ज की गई और इसका केंद्र जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के पूर्वी तट पर लगभग ३० किलोमीटर गहराई पर था । दो भूकंप के चलते क्यूशू के दक्षिणी तट और पास के शिकोकू द्वीप पर १ मीटर तक ऊंची लहने की भविष्यवाणी करते हुए सुनाई की चेतावनी जारी की गई है।
जापानी सरकार ने बचाव कार्यो के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का भी गठन किया है । जापान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर के पास स्थित है, जिसके चलते यह दुनिया के सबसे अधिक भूकंप संभावित क्षेत्रों में से एक है । मार्च २०११ में ९.१ तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई भीषण सुनामी ने जापान के उत्तरपूर्वी तट के बड़े इलाकों को तबाह कर दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com