सरकार अपने काम से समाज में फैली निराशा को दूर करेगी – उपप्रधानमन्त्री प्रकाशमान सिंह
काठमांडू, सावन २६ – उपप्रधानमन्त्री प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि सरकार अपने काम से समाज में फैली निराशा को दूर करेगी तथा नागरिक के दैनिक जीवन को सहज बनाएगी । आज सुबह काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार कुछ ऐसे काम करेगी जिसे जनता अनुभूति कर सकें । उन्होंने यह भी कहा कि अभी की सरकार विशिष्ट अवस्था में बनी है । यह सरकार राजनीति निकास और आर्थिक विकास के लिए काम करेगी । उन्होंने यह भी कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में अपने मतदाताओं के ही इच्छानुसार वो काम करेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दलों ने निराशा और अस्थिरता बढ़ाने का काम कर भ्रम फैला रहे हैं । इसे रोकने के लिए काम करना होगा ।

