Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्राजील में विमान दुर्घटनाग्रस्त… विमान में सवार ६१ की हुई मृत्यु

 


काठमांडू, सावन २६ – ब्राजील के साओ पाउलो के पास शुक्रवार को ६१ लोगों को ले जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है । वीमान में सवार सभी लोगों की मृत्यु हो गई है । विमान साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो में दुर्घटनाग्रस्त हुआ और कथित तौर पर एक आवासीय क्षेत्र में जा गिरा । अधिकारियों का कहना कि इस दौरान एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन इसमें कोई घायल नहीं हुआ है ।
छोटे डबल इंजन वाले विमान ने दक्षिणी ब्राजील के पराना राज्य के कास्कावेल शहर से उड़ान भरी थी और साओ पाउलो में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था । पहले बताया गया था कि विमान में सवार ६२ लोग मारे गए, लेकिन बाद में एयरलाइन ने मृतकों की संख्या ६१ बताई । वोएपास ने एक बयान में कहा –कंपनी को यह बताते हुए खेद है कि फ्लाइट २२८३ में सवार सभी ६१ लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ।
एयरलाइन के अनुसार, विमान में ५७ यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे । एयरलाइन ने कहा, इस समय वोएपास पीडि़तों के परिवारों को सहायता प्रदान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच करने के लिए अधिकारियों के साथ प्रभावी ढंग से सहयोग कर रहा है । दुर्घटनाग्रस्त विमान के निर्माता, एटीआर ने कहा है कि उसके विशेषज्ञ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं ।

यह भी पढें   नेपाल में भारत का 'राजनीतिक दूत': क्या कूटनीति के रिसेट बटन पर है नई दिल्ली ? : कृतिका यादव

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com