भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिश्री कल नेपाल आ रहे हैं
काठमांडू, सावन २६ – भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिश्री दो दिवसीय भ्रमण के लिए नेपाल आ रहे हैं । परराष्ट्र सचिव सेवा लम्साल के निमन्त्रण पर मिश्री २७ गते सावन (रविवार) को नेपाल आ रहे हैं । परराष्ट्र मन्त्रालय ने जानकारी दी है कि अपने भ्रमण के क्रम में वें नेपाल–भारत के सम्बन्ध विस्तार तथा द्विपक्षीय सहमति के विविध विषयों चर्चा करेंगे । विदेश सचिव मिश्री २८ गते सावन को भारत वापस लौट जाएंगे ।


