Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा का क्लोज कैंप’ में समूहगत चर्चा

 

काठमांडू, सावन २६ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने सुदूरपश्चिम प्रदेश, लुम्बिनी प्रदेश, गण्डकी प्रदेश, कर्णाली प्रदेश और मधेस प्रदेश में पार्टी के बन्द कार्यशाला ‘क्लोज कैंप’ जारी है । पार्टी के वैचारिक, राजनीतिक और साङ्गठनिक पक्ष में बातचीत कर विधान संशोधन मे सुझाव देने के लिए रास्वपा के प्रदेश समिति ने बन्द कार्यशाला  का आयोजन तीन दिन पहले से ही शुरु की थी ।
रास्वपा ने पिछले ही सप्ताह केन्द्रीय तह के नेताओं के लिए काठमांडू में कार्यशाला का आयोजन किया था । सुदूरपश्चिम से ८०, लुम्बिनी से ७०, गण्डकी से ६० से कर्णाली से ३० और मधेश में ८० लोग सहभागी उक्त कार्यशाला में ६ समूह में विषयगत चर्चा होने की कार्यवाहक प्रवक्ता मनीष झा ने जानकारी दी ।
कार्यवाहक प्रवक्ता झा ने ‘क्लोज कैंप’ में प्रदेश समिति के पदाधिकारी, सदस्य, जिला संयोजक, उपसंयोजक एवं प्रदेशस्तरीय विभाग के पदाधिकारी तथा सदस्य सहभागी हैं । उन्हें केन्द्रीय प्रतिनिधि द्वारा सहजीकरण प्रदान किया जा रहा है ।
सहजीकरण के लिए सुदूरपश्चिम में दीपक बोहोरा और गणेश पराजुली, लुम्बिनी में लक्ष्मी तिवारी और कुसुम महर्जन, गण्डकी में शिव नेपाली और विजय जैरु, कर्णाली में हरि ढ़काल और विनिता कठायत तथा मधेस में मनिष झा और कामिनी चौधरी ने जिम्मेदारी ली है । प्रवक्ता झा के अनुसार कोशी प्रदेश में आज बंद कार्यशाला का सञ्चालन किया जा रहा है । कोशी में निशा डाँगी और उपेन्द्र पाण्डे ने सहजीकरण की जिम्मेदारी ली है । बंद कार्यशाला में विचारों, संगठन, अभियानों, मूल्यों, संसदीय मामलों और उम्मीदवार क्लब नेतृत्व शिक्षाविदों सहित ६ विषयों पर चर्चा कर निष्कर्षों को एकीकृत किया जाएगा और केंद्रीय समिति को प्रस्तुत किया जाएगा । पार्टी ने बताया कि रास्वपा केन्द्र ने विधान संशोधन के लिए सुझाव मांगी है इसलिए यह चर्चा की जा रही है ।
सहप्रवक्ता प्रतिभा रावल ने कहा कि ‘बन्द कार्यशाला से आए सुझाव को केन्द्रीय समिति में प्रस्तुत कर पार्टी विस्तार और सुदृढ़ीकरण का योजना बना रहे हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *