विश्व हिन्दू परिषद नेपाल द्वारा नवलपरासी में विरोध प्रर्दशन
देशबन्धु यादव, नवलपरासी । बंगलादेश मे राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान अल्पसंख्यक हिन्दूओ के साथ बर्बरता , हत्या एवं हिन्दू प्रतिष्ठान मठ मन्दिर को तोडफोड के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद नेपाल नवलपरासी के आयोजन में विरोध प्रर्दशन किया है।
प्रदर्शन के क्रम में अल्पसंख्यक हिन्दूओ के सुरक्षा के सुरक्षा के लिए विभिन्न विभिन्न नारे लगाए गए । बंगलादेशी अल्पसंख्यक को सुरक्षा करो , हिन्दूओ के घर दुकाने मठ मन्दिर को तोडफोड आगजनी बन्द करो , हिन्दूओ के सुरक्षा करो, नेपाली हिन्दू बंगलादेशी हिन्दू के साथ हैं , बंगलादेशी जिहादी मुर्दाबाद , बंगलादेशी आक्रमणकारी आतंककारी मुर्दाबाद , नेपाल सरकार बंगलादेशी हिन्दूओ के सुरक्षा के लिए पहल करो , अन्तर्राष्ट्रिय मानवअधिकार कर्मी समय में सहयोग करो , जागो हिन्दू जागो , हिन्दू एकता जिन्दावाद और विश्व के हिन्दू एक हैं जैसे नारे लगाए गए।
विरोध कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के केन्द्रिय सचिव राजन उपाध्याय , विहिप प्रतापपुर गांव पालिका के संयोजक हरिशंकर तिवारी , सत्संग प्रमुख देवेश कुमार मिश्रा , रामग्राम नगरपालिका गौ रक्षा प्रमुख चंदन अग्रहरी , जिला सदस्य हरीराम गुप्ता , विहिप लुम्बिनी प्रदेश के सदस्य नागेन्द्र चौधरी के साथ ही विशिष्ट महानुभावों का गरिमामय सहभागिता रहा। विश्व हिन्दू परिषद नेपाल नवलपरासी के अध्यक्षता एवं जिला सचिव अनिल कुमार अग्रहरी के सहजीकरण/संचालन किया।


