Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रोहित कुमार पौडेल की कप्तानी में ग्लोबल टी–२० लीग की उपाधि टोरंटो नेशनल्स ने जीती

 

काठमांडू, सावन २८ – कनाडा में हो रहे ग्लोबल टी–२० लीग की उपाधि नेपाली राष्ट्रीय टीम के कप्तान रोहित कुमार पौडेल की कप्तानी में टोरंटो नेशनल्स ने जीत ली है । रविवार की रात को हुए इस फाइनल खेल में टोरंटो ने विजेता मोन्ट्रियल टाइगर्स को ८ विकेट से पराजित किया और उपाधि अपने नाम कर ली ।
९७ रन के सामान्य लक्ष्य को ३० बॉल बाकी रहते मात्र दो विकेट खोकर पूरा कर लिया है । टोरेंटो के लिए आन्द्रिस गोस ने ५८ और रासेइ भान डेर दुसेन ने ३० रन का योगदान दिया । मोन्ट्रियल के अजमतुल्लाह ओमर्जाई और कोर्बिन बोश ने एक एक विकेट लिए ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मोन्ट्रियल ने ९ विकेट खोकर केवल ९६ रन ही बना सकी । जिसमें कोर्बिन ने सर्बाधिक ३५ रन बनाए । जसकरण सिंह ने १६ और अनुप रवि ने १० रन बनाया ।
टोरंटो के जसन बेहरेन्डोर्फ तीन, रोमारिओ शेफर्ड ने दो, जुनैद सिद्दिकी, मोहम्मद नवाज, निखिल दत्त और जतिन्दरपाल मथारु ने एक एक विकेट लिए । रोहित पहली बार कनाडा के लीग में खेले हैं ।
नेपाल के सन्दीप लामिछाने और दीपेन्द्रसिंह ऐरी आवद्ध टीम लिग में सबसे अन्तिम में रहकर बाहर हो गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *