Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के कुछ स्थानों में आज रात भारी बारिश की संभावना

 

काठमांडू, सावन २८ – देशभर में मानसून का प्रभाव देखी जा रही है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार आज (सोमवार) को भी मानसून का न्यून चापीय रेखा सरदर स्थान में ही है । मौसमविद् के अनुसार अभी कोशी, बागमती और गण्डकी में साधारण से लेकर आंशिक बादल छाए रहेंगे । बाकी भू भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे । इसी तरह बागमती प्रदेश के काभ्रे और मकवानपुर में हल्की बारिश भी हो रही है । मौसमविद् के अनुसार आज दिन में सभी प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है ।
कोशी, बागमती और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में भारी बारिश होने की भी संभावना है । मौसमविद् के अनुसार दिन की तुलना में आज रात कम पानी पड़ने की संभावना है । कोशी, बागमति, गण्डकी और लुम्बनी के कुछ स्थानों में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है । इसी तरह मौसमविद् ने जानकारी दी है कि कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के एक दो जगहों में रात में भी भारी वर्षा की संभावना है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *