Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवाओं से समाज रुपान्तरण का माध्यम बनने का आग्रह – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल 

 

काठमांडू, सावन २८ – अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने युवाओं से आग्रह किया है कि वो समाज रुपान्तरण का माध्यम बनें । उन्होंने यह भी कहा कि युवा की आवश्यकता और भावनाओं को समझकर एक नई युवानीति आवश्यक है । अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर में सोमवार को काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संघीयता, सूचना प्रविधि का विकास तथा बदलते सामाजिक परिवेश अनुसार परिवर्तन हुए युवाओं की आवश्यकता और भावना को समझकर नई नीति की आवश्यकता है । परिवर्तित विश्व परिवेश, विज्ञान और प्रविधि में आए नवीनतम विकास के सन्दर्भ में युवा सम्बद्ध समस्या तथा चुनौती को सम्बोधन करना आवश्यक है ।
राष्ट्रपति पौडेल ने कहा है कि गुणस्तरीय, समय सापेक्ष, रोजगार मूलक शिक्षा के सीमितता, व्यवसायिक कौशल और प्रविधि में न्यून पहुँच, बेरोजगारी और अर्धबेरोजगारी, युवा जनशक्ति पलायन, कमजोर स्वास्थ्य पोषण और मनोबल, युवामैत्री लगानी और उद्यमशील वातावरण की सीमितता है । उन्होंने यह भी कहा कि वातावरणीय सम्पदा के संरक्षण और संवर्द्धन तथा विभिन्न जातजाति, भाषाभाषी और संस्कृति के बीच सहिष्णुता कायम करते हुए युवा के शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगारी आदि की आवश्यकता की परिपूर्ति, समानता एवम् समतामूलक वितरण के सिद्धान्त के आधार में करना आवश्यक है ।
राष्ट्रपति पौडेल ने युवाओं को समाज रुपान्तरण का माध्यम बनाने का आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *