कमला नदी पर निर्माणाधीन पुल बनाने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन पत्र
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । धनुषा तथा सिरहा जिला को जोड़ने वाली कमला नदी पर निर्माणाधीन पुल को अविलंब बनाने हेतु ई. प्रवीण यादव के नेतृत्व दर्जनों युवाओं ने बाइक से आकर मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह को उनके कार्यालय में ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन पत्र सौंपने के बाद ई.प्रवीण यादव ने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में पुल निर्माण का काम नहीं शुरू हुआ तो उसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के समकक्ष अनशन किया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि पिछले साल कमला नदी में बना पुल का कुछ हिस्सा धंस गया है जिससे यातायात ठप हो गया है।हुलाकी राजमार्ग में बनने वाला पुल चालू होने से जनकपुरधाम से सिरहा की दूरी काफी कम हो जाएगा।

