Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राममय भारत ग्रंथ का लोकार्पण सम्पन्न

 


महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जयंती के सुअवसर पर ठाकुर इंजीनियरिंग कॉलेज, सभागार,कांदिवली पूर्व में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल के हाथों राममय भारत ग्रंथ का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। यह ग्रंथ श्रीभागवत परिवार के सौजन्य से प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुआ है। इसके समन्वयक वीरेन्द्र याज्ञिक और संपादक प्रो.करुणाशंकर उपाध्याय हैं।
इस अवसर पर पीयूष गोयल ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों को अपनाकर हम एक श्रेष्ठ समाज की स्थापना कर सकते हैं और इस दिशा में राममय भारत एक महत्वपूर्ण कदम है। मोदी सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर चल रही है। हमारा विकसित भारत रामराज्य के आदर्शों से परिचालित होगा।
कार्यक्रम के आरंभ में पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रख्यात भागवताचार्य भूपेंद्र भाई पंड्या ने कहा कि राम धर्म, संस्कृति और राष्ट्र रक्षा के उच्च आदर्श हैं हम उनके आदर्शों पर चलकर ही आगे बढ़ सकते हैं।हमें राम की भाँति एक शर साधक होना पड़ेगा।वीरेन्द्र याज्ञिक ने ग्रंथ का परिचय दिया और मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com