Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साहित्यिक पत्रकार संघ ने अपने ५३ वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्जकों को किया सम्मानित

 

काठमांडू, सावन २९ – साहित्यिक पत्रकार संघ ने अपने ५३ वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजना किया । कार्यक्रम में साहित्यिकारों तथा कलाकारों का अभिनन्दन, तथा सम्मान किया गया ।
साहित्यिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम लेकाली के सभापतित्व तथा नेपाल ललितकला प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पूर्व कुलपति कलाकार के.के.कर्माचार्य के प्रमुख आतिथ्य में नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के लेखनाथ सभाकक्ष में हुए इस कार्यक्रम में अभिनन्दित होने वाले साहित्यकारों में सर्वश्री तेजेश्वरबाबु ग्वङ्ग, रोचक घिमिरे, कालीप्रसाद रिजाल, भागीरथी श्रेष्ठ, रामबाबु सुवेदी र डा.दुबसु क्षेत्री तथा कलाकार वसुन्धरा भुसाल हैं ।
इसी तरह सापस सर्जक सम्मान से देवीभक्त श्रेष्ठ, सविता श्रेष्ठ ’बेहोसी’ तथा बाबुराम श्रेष्ठ को सम्मानित किया गया ।

यह भी पढें   क्या हम सरकार से प्रश्न नहीं कर सकते हैं – रचना खतिवडा


कार्यक्रम में व्यथित काव्य सम्मान से मणि लोहनी और व्यथित काव्य डायस्पोरा सम्मान से सुरेन उप्रेती को सम्मानित किया गया । इसी तरह लोकप्रिया पुरस्कार से लीलादेवी श्रेष्ठ को सम्मानित किया गया । लोकप्रिया पुरस्कार की राशि नगद रू १०,००० है ।
अभिनन्दित,सम्मानित तथा पुरस्कृत व्यक्तित्वों को खादा, फूल का माला, रुद्राक्ष माला, ढ़ाका टोपी तथा दोसल्ला ओढ़ाया गया ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समालोचक प्रा.डा.गोविन्दराज भट्टराई, वरिष्ठ कलाकार मदनदास श्रेष्ठ, वरिष्ठ इतिहासविद् सुरेन्द्र के.सी, प्राज्ञ माया ठकुरी, प्राज्ञ उन्न्ती शीला बोहरा, चर्चित समालोचक प्रमोद प्रधान, गीतकार तथा समाजसेवी शोभित उप्रेती तथा सापस के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्रबहादुर श्रेष्ठ की उपस्थिति थी ।
प्रमुख अतिथि के.के.कर्माचार्य ने साहित्यिक पत्रकार संघ के बारे में कहा कि यह एक ऐतिहासिक है । इस संघ ने विभिन्न विधा में सर्जकों को पहले भी अभिनन्दन, सम्मान और पुरस्कृत किया है । उन्होंने आज अभिनन्दित,सम्मानित तथा पुरस्कृत होने वाले सभी व्यक्तित्वों को हार्दिक बधाई भी दी ।

यह भी पढें   रुस के राष्ट्रपति पुतिन पहुँचे चीन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *