सामाजिक सञ्जाल का प्रयोग सोच समझकर करें – शेखर कोइराला
काठमांडू, सावन २९ – मंगलवार काठमांडू में आयोजित अन्तरपुस्ता संवाद फोरम में बोलते हुए नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि सामाजिक सञ्जाल को हम बहुत ही हल्के तरीके से ले रहे हैं । अभी यह पूरे विश्व में बहुत ही आक्रमक रुप में आ रही है इसलिए यहाँ पूरे सोच विचार कर अपनी बातों को रखें । सामाजिक सञ्जाल बहुत से विसङ्गती को भी जन्म दे रही है ।
उन्होंने बंगलादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि – बंगलादेश में सामाजिक सञ्जाल के प्रभाव के कारण ही प्रधानमन्त्री को देश छोड़ने पर बाध्य होना पड़ा । इसलिए उन्होंने आग्रह किया कि सामाजिक सञ्जाल में अपने विचारों को रखने से पहले सोचें ।
उन्होंने कहा कि बंगलादेश जहाँ दो तिहाई की सरकार थी । अचानक घट्ना घटी और प्रधानमन्त्री को देश छोड़ कर भागना पड़ा ।इस घटना को सामान्य घटना के रुप में नहीं लिया जा सकता है । नेपाल में किसी समय कुछ भी हो सकता है । उन्होंने कहा ‘सामाजिक सञ्जाल अभी एकदम ही आक्रमक हो रहा है । सामाजिक सञ्जाल ने बहुत से विसङ्गतियों को जन्म दिया है । ऐसी बात नहीं है कि इसमें केवल खराबी ही है कुछ अच्छाई है तो कुछ बुराई भी है । इसलिए इसका प्रयोग सोच समझकर करें ।

