Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा नेपाल की केन्द्रीय समिति की बैठक आज समाप्त होगी

 

काठमांडू, सावन ३० – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल की केन्द्रीय समिति की बैठक आज समाप्त हो रही है । ललितपुर के सानागाँव में सावन २७ गते से शुरु हुई बैठक में रविवार को प्रस्तुत किए गए पार्टी की राजनीतिक एवं सङ्गठनात्मक कार्यक्रम, कार्ययोजना तथा समसामयिक राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई । केन्द्रीय समिति सदस्यों को आधारभूत सङ्गठन निर्माण अभियान में लगाने के लिए कार्यविभाजन करने की तैयारी में है जसपा नेपाल ।
इस बैठक में देश भर से लोग सहभागी हुए । दो सौ १५ केन्द्रीय सदस्यों के राय सुझाव सहित के प्रतिवेदन को आज की बैठक से पारित करने की कार्यसूचि भी है । पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव  पार्टी के केन्द्रीय समिति की बैठक में ६१ बूँदे राजनीतिक प्रस्ताव पेश कर चुकै हैं । इस राजनीतिक प्रस्ताव में संघीयता कार्यान्वयन, संविधान संशोधन, सामाजिक न्याय का हक, निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण आदि विषयों का उल्लेख है ।
इसके साथ ही जसपा नेपाल ने पाँच लाख नया संगठित क्रियाशील सदस्य को बढ़ाने के लिए चार महीने संगठन निर्माण अभियान चलाने का जो प्रस्ताव रखा है उसका भी उल्लेख किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com