भूस्खलन से अवरुद्ध पृथ्वी राजमार्ग संचालन में आया
काठमांडू, सावन ३० – लगातार बारिश के साथ ही हुए भूस्खलन से अवरुद्ध पृथ्वी राजमार्ग अब से कुछ ही देर पहले संचालन में आ गया है ।
चितवन के इच्छाकामना गाँवपालिका–३ को मौवाखोला और चुम्लिङटार में हुए भूस्खलन से अवरुद्ध सडक अब दोनों तरफ से ही संचालन में आने की जानकारी प्रहरी ने दी है । भूस्खलन के कारण आज सुबह ७ बजे से ही राजमार्ग अवरुद्ध थी । सड़क जाम होने के कारण लोग अपने अपने स्थान तक नहीं पहुँच पा रहे थे । जाम खुलने के बाद सवारी साधन अपने अपने गन्तव्य की ओर चल दिए हैं ।

