टीआरसी विधेयक प्रतिनिधिसभा से पारित
काठमांडू, सावन ३० – संक्रमणकालीन न्याय सम्बन्धी (टीआरसी) विधेयक प्रतिनिधिसभा से पारित हो गई है । आज (बुधवार) को प्रतिनिधिसभा की बैठक में शीर्ष नेताओं के सम्बोधन और दलीय आधार में हुई चर्चा के बाद विधेयक पारित की गई । लापता हुए व्यक्तियों के छानबीन, सत्यनिरुपण मेलमिलाप आयोग (तीसरा संशोधन) विधेयक पारित की गई है ।
मंगलवार को कानून, न्याय तथा मानवअधिकार समिति की सभापति विमला सुवदी ने विधेयक सम्बन्धी समिति प्रतिवेदन पेश किया था । विधेयक २०७९ फागुन २५ गते संसद में दर्ता हुई थी । ०८० वैशाख ५ गते संसद् ने कानून समिति में भेजी थी । समिति ने लगभग १६ महीने के बाद साउन २४ गते सर्वसम्मत से पारित किया था । अब विधेयक राष्ट्रीयसभा में जाएगी ।


