Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमन्त्री शाह ने विश्वास मत प्राप्त किया

 

काठमांडू, सावन ३० – सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमन्त्री कमल बहादुर शाह ने विश्वास मत प्राप्त कर लिया है । प्रदेश सभा की बुधवार को हुई बैठक में मुख्यमन्त्री शाह ने दो तिहाई बहुमत से विश्वास मत प्राप्त किया ।
सभामुख भीम बहादुर भण्डारी ने घोषणा किया कि विश्वास मत के ‘हां’ पक्ष में ३६ और ‘नहीं’ के पक्ष में ८ ने मत दिया । १ प्रदेश सभा सदस्य तटस्थ में मतदान किया है । ५३ सदस्यीय प्रदेश सभा की आज की बैठक में कुल ४५ लोगों की उपस्थिति थी । मुख्यमन्त्री शाह के पक्ष में काँग्रेस के १८, एमाले के ११, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के ७ करके ३६ ने मत दिया था । माओवादी केन्द्र, एकीकृत समाजवादी ने विपक्ष में मतदान करने का निर्णय किया था । सावन २० गते मुख्यमन्त्री में नियुक्त शाह का ये दूसरा कार्यकाल है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *