90 साल बाद धनिष्ठा नक्षत्र के शोभन योग में रक्षाबंधन का अद्भुत संयोग,
*श्रावणी फाल्गुनी चैव सर्व भद्रा विवर्जित:!*
*रात्रि कालेपि कुर्वीत, किन्तु भद्रा विहाय च।।*
*प्रतिपदा तु या भद्रा सर्वत्र शोक कारणी।*
*रात्रि कालेपि कुर्वित, सर्वत्र भद्रा त्यजेत।।*
????????????????????????
*90 साल बाद धनिष्ठा नक्षत्र के शोभन योग, सिद्ध योग, और जयद योग में रक्षाबंधन का अद्भुत संयोग, भद्रा काल कल 19 अगस्त 2024 सोमवार को दिन के 1:25 तक होने से इस काल तक नहीं बांधे राखी; कल दोपहर 1:25 के बाद और सायं 6:30 तक सर्वोत्तम एवं रात्रि 6:36 से रात्रि 9:30 बजे तक बन रहा है, रक्षाबंधन का विशेष मूहर्त:*
*सावन के अंतिम एवं पांचवे सोमवारी व्रत पर 19 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, रवि योग और श्रवण नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इन सभी योगों को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा दुर्लभ संयोग पूरे 90 साल बाद बन रहा है।*
*वैसे तो सावन का पूरा महीना ही विशेष होता है, लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार का खास महत्व होता है। खासकर अंतिम सावन सोमवार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जो लोग किसी कारण सावन में किसी सोमवार का व्रत नहीं रख पाते, वो अंतिम सावन सोमवार का व्रत जरूर रखते है।*
*इस वर्ष सावन की शुरुआत शिवजी के प्रिय वार सोमवार के दिन से हुई है और इसकी समाप्ति भी सोमवार के दिन ही होगी। यानी सावन माह के पहले दिन पहला सावन सोमवार व्रत रखा गया और अंतिम दिन ही आखिरी सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा, जोकि 19 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन भी होगा। सावन के अंतिम या पांचवे सोमवार पर 19 अगस्त 2024 को सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, रवि योग और श्रावण नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इन सभी योगों को बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं सावन के आखिरी दिन ही सोमवार पड़ने से इसकी महत्ता काफी बढ़ जाती है। ऐसा दुर्लभ संयोग पूरे 90 साल बाद बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन चार अद्भुत संयोग बन रहे है।*
*19 अगस्त को सुबह से लेकर रात 8 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए सभी कार्यों में सिद्धियां प्राप्त होती है। ऐसे में इस समय में रक्षासूत्र बांधा जाए तो भाइयों पर आने वाली सभी बालाएं दूर होंगी और उन्हें आरोग्य होने का का वरदान भी मिलेगा,परंतु भद्रा रहने के कारण राखी नही बांध सकते हैं।*
*वैदिक पंचांग एवं शास्त्रों के अनुसार 18 अगस्त को रात 2 बजकर 21 मिनट से भद्रा कि शुरूआत हो रही है जो अगले दिन 19 अगस्त को 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह भद्रा पाताल लोक का भद्रा होगा। भद्रा काल में रक्षा सूत्र बांधने शुभ नहीं माना जाता है, ऐसे में 19 अगस्त को दोपहर में 1 बजकर 25 मिनट के बाद रक्षासूत्र बांधा जाएगा।*
*राखी बांधने का शुभ समय:*
*शास्त्रों के अनुसार 19 अगस्त सोमवार को 1.25 दोपहर से रात्रि 9 बजे तक विशेष मूहर्त लगभग 5 घंटे से अधिक तक रहेगा इसके अलावा 1 बजकर 25 मिनट से लेकर रात्रि 9 बजकर 25 मिनट तक रक्षासूत्र बांधने का शुभ समय है। इस समय में रक्षासूत्र बांधने से भाइयों को दीर्घायु के आशीर्वाद के साथ ऐश्वर्य और सौभाग्य का वरदान भी मिलेगा।*
*सावन मास के अंतिम एवं पांचवें सोमारी के व्रत पूजन अभिषेक से भगवान श्री महामृत्युंजय महादेव आपको उत्तम आयु आरोग्यता, सुख सौभाग्य, संतति संतान, उत्तम नौकरी आजीविका, मधुर, आनन्दित, दांपत्य जीवन, धन लक्ष्मी, गृह लक्ष्मी, सौभाग्य लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी एवं प्रसन्न जीवन प्रदान करें।*
*सम्पूर्ण सावन मास के व्रत पूजन से आपकी सभी मनोकामना पूरी हो!*
*महादेव के निरंतर शुभद आशीष के लिए हमारी विशेष प्रार्थना.. आपकी सम्पूर्ण प्रसन्नता बनी रहे। आप सपरिवार के उत्तम जीवन के लिए महादेव से पुनः पुनः प्रार्थना आपको सबका साथ! आनंदमय, कुशलता एवं संपूर्ण प्रसन्नता बना रहे।*
*आपका साथ आपके विकाश, एवं आप सबके कुशलता के कामना में , सदैव तत्पर आपका…*
????????????????????
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍???? ✒✍????*

*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*????शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम????*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
????????????????????
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*वार्तालाप, व्हाट्सएप संपर्क एवं पे फोन:- 9431093636*
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पेटिएम:- 9934428775*
*वार्तालाप का समय:-*
*प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक!*
*व्हाट्सएप चैट के लिए*
????
*????(अहर्निशं सेवा महे)????*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

