विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा आज से पांच दिवसीय भारत दौरे पर
काठमांडू.18 अगस्त

विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा रविवार को पांच दिवसीय भारत दौरे पर जा रही हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, विदेश मंत्री राणा रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी ।
वह भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर भारत का दौरा करने वाली हैं। अपनी भारत यात्रा के दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों के हित में संबंधों और सहयोग को बेहतर बनाने पर चर्चा होगी.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर जानकारी दी है कि विदेश मंत्री राणा नई दिल्ली आ रही हैं. बताया जा रहा है कि विदेश मंत्री का यह दौरा नेपाल और भारत के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है।

