Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

याद किए गए रामवृक्ष यादव

 

काठमांडू, भादव २ – आज रामवृक्ष यादव को स्मरण किया गया है । इस अवसर पर नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि पार्टी को सुदृढ़ और एकताबद्ध करते हुए जनता के बीच जाना है । अभी इसी अभियान के लिए गृहकार्य कर रहे हैं ।
वि.सं. २०५१ साल में शहीद हुए तत्कालीन एकता–केन्द्र के केन्द्रीय सदस्य रामवृक्ष यादव की स्मृति के उपलक्ष्य में पार्टी मुख्यालय पेरिसडाँडा में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रचण्ड ने कहा कि – ‘स्थायी समिति की बैठक में खुली और गंभीर वार्ता कर रहे हैं । पार्टी सुदृढ़ करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ रहे हैं । केन्द्रीय समिति की बैठक से व्यवस्थित कार्यक्रम और कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ेंगे ।’ उन्होंने यह भी कहा कि –जनता के मुद्दों की रक्षा के लिए माओवादी केन्द्र संघर्ष के मोर्चा को सुदृढ़ करेंगे । नए गठबन्धन के कारण लोगों में एक आशंका ने जन्म ले लिया है कि जनता के मुद्दें को छीन न दिया जाए । उन्होंने कहा कि कि इसलिए जनता के मुद्दें की रक्षाकरने के लिए जनता के बीच जाने के अलावे कोई दूसरा विकल्प नहीं है ।

यह भी पढें   हर्क ने प्रधानमंत्री बालेन से किया आग्रह... जनता को दुख नहीं दें

उन्होंने कहा कि जनयुद्ध के आधार तैयार करने करने में मधेश के रामवृक्ष यादव का गुणात्मक योगदान है । ‘रामवृक्ष यादव मधेशी जनता के आन्दोलन के बीच से जन्म लेने वाले एक लोकप्रिय नेता थे । वो  केवल पार्टी के भीतर ही नहीं  बाहर भी लोकप्रिय नेता थे । रामवृक्ष मृदुभाषी, बहुआयमिक प्रतिभा के धनी थे । मधेश में जनयुद्ध का आधार तैयार करने में उनकी अत्यंत ही महत्वपूर्ण भूमिका थी । कार्यक्रम में पार्टी उपाध्यक्ष अग्निप्रसाद सापकोटा, महासचिव देवप्रसाद गुरूङ, उपमहासचिव गिरिराजमणि पोखरेल आदि नेता सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *