टीआरसी विधेयक राष्ट्रीय सभा में पेश
काठमांडू, भादव २ – राष्ट्रीय सभा में प्रतिनिधि सभा से सन्देश सहित प्राप्त लापता हुए व्यक्तियों की छानबीन, सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग (तीसरा संशोधन) विधेयक, २०७९ पेश की गई है ।
आज (रविवार) राष्ट्रीय सभा की बैठक में सरकार की ओर से कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मंत्री अजयकुमार चौरसिया ने विधेयक पेश किया है ।
मत्री चौरसिया ने ‘प्रतिनिधि सभा से सन्देश सहित प्राप्त लापता हुए व्यक्तियों की छानबीन, सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग (तीसरा संशोधन) विधेयक, २०७९ पर विचार करें’ प्रस्ताव सभा में पेश किया है । इससे पहले प्रतिनिधि सभा से विधेयक पारित हो चुकी है । विधेयक पर सांसदों द्वारा धारणा रखी जा रही है ।

