Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्थ मन्त्रालय के सहसचिव की जिम्मेदारियों में किया गया बदलाव

 

काठमांडू, भादव २ – अर्थमन्त्री विष्णु पौडेल ने तबादला करके आए अर्थ मन्त्रालय के सह सचिवों को जिम्मेदारी सौंप दी है । इसके साथ ही कुछ सहसचिवों के जिम्मेदारी में उलट फेर भी किया है ।
उन्होंने दीपक लामिछाने को वीरगंज भन्सार कार्यालय के प्रमुख भन्सार प्रशासक, कविता रेग्मी को आन्तरिक राजस्व विभाग के उपमहानिर्देशक, गोपीकृष्ण कोइराला को आन्तरिक राजस्व विभाग उपमहानिर्देशक, रमेश अर्याल को करदाता कार्यालय के प्रमुख कर प्रशासक, पार्वती शर्मा को मध्यमस्तरीय करदाता कार्यालय के प्रमुख कर प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी है ।
इसी तरह यमुना प्रधान को भन्सार विभाग के उपमहानिर्देशक, जनकराज शर्मा को भन्सार विभाग के उपमहानिर्देशक, हरिशरण पुडासैनी को भन्सार विभाग के महानिर्देशक, रामप्रसाद आचार्य को आन्तरिक राजस्व विभाग के महानिर्देशक, डिल्लीराम पन्थी को महालेखा नियन्त्रक कार्यालय के सहमहालेखा नियन्त्रक की जिम्मेदारी सौंपी है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 जुन 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

इसी तरह उन्होंने उत्तरकुमार खत्री को अर्थ मन्त्रालय राजस्व व्यवस्थापन महाशाखा, मदन दाहाल को अर्थ मन्त्रालय प्रशासन महाशाखा, थानप्रसाद पंगेनी को अर्थ मन्त्रालय वित्तीय संघीयता समन्वय महाशाखा, महेश भट्टराई को अर्थ मन्त्रालय योजना अनुगमन तथा मूल्यांकन महाशाखा और अमृत लम्साल को अर्थ मन्त्रालय अन्तर्गत की जिम्मेदारी दी है ।
अन्तर्राष्ट्रीय सहायता समन्वय महाशाखा प्रमुख की जिम्मेदारी धनीराम शर्मा और बजट तथा कार्यक्रम महाशाखा प्रमुख की जिम्मेदारी श्रीकृष्ण नेपाल को सौंपी गई थी । श्यामप्रसाद भण्डारी को महालेखा नियन्त्रक कार्यालय के सहमहालेखा नियन्त्रक की जिम्मेदारी दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed