Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खिलाडि़यों को जात का प्रतिनिधित्व नहीं, खेल का प्रतिनिधित्व करना चाहिए – प्रधानमन्त्री ओली

 

काठमांडू, भादव २ – प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि खिलाडि़यों को जात का प्रतिनिधित्व नहीं, खेल का प्रतिनिधित्व करना चाहिए । सोमवार च्यासल में आयोजित नेपाल खेलकूद महासंघ केन्द्रीय कमिटी की तीसरी बैठक में प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि खिलाडि़यों में जात पात की बात नहीं होनी चाहिए । वो देश के लिए खेलते हैं । उन्हें जात का प्रतिनिधित्व नहीं, खेल का प्रतिनिधित्व करना चाहिए ।
इसी में उन्होंने इस बात की भी चर्चा की कि बहुत तरह की ऐसी शक्ति है जो राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैंं । प्रधानमंत्री ओली ने सरकार तथा देश को असफल करने में कुछ लोग लगे हुए हैं उसके विरुद्ध बोलने के लिए सभी से आग्रह किया है ।
उन्होंने कहा कि “हम राष्ट्रीय एकता के पक्ष में हैं । अनेक प्रकार की शक्तियों द्वारा विभिन्न नाम में राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिश की जा रही है  ।   जनता–जनता के बीच में संकीर्ण साम्प्रदायिक बातें कर सकते हैं । धर्म, जात, भाषा, संस्कृति के नाम में भिन्नता मिलती है उसका दुरुपयोग कर पारस्परिक घृणा का विषय बना सकते हैं ।”
उन्होंने कहा कि भिन्नता को कुरूप नहीं होने देना है । विविधता का दुरुपयोग नहीं होने देना है । मैं ऐसा होने नहीं दूंगा । राष्ट्र, तथा जनता के मन को विखण्डित नहीं होने देना है ।
उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों को जात का प्रतिनिधित्व नहीं, खेल का प्रतिनिधित्व करना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed