Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपईडीहा पत्रकार संघ द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

 

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । नेपाल भारत की सीमा, जिला बहराइच रुपईडीहा बाजार में रही रुपईडीहा पत्रकार संघ के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा की मोटर साइकल यात्रा निकाली गई थी ।

रुपईडीहा पत्रकार संघ के द्वारा आयोजन किया गया यात्रा रुपइडीहा नगर के बाल हनुमान मन्दिर के पास से यात्रा शुरू होकर रुपईडीहा पत्रकार संघ के कार्यालय में पहँुचकर सम्पन्न हुई थी ।

भव्य तिरंगा यात्रा से पूरा रुपईडीहा शहर भारत माता की जयकारे से गूंजाये मान हुआ था । यात्रा की अवसर पर रुपईडीहा पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने अपनी बिचारों में कहा रुपईडीहा पत्रकार संघ अपने स्थापना काल से ही समाज के हित में कार्य करते आ रही है इसके साथ साथ राष्ट्रहित में भी योगदान हमेशा से पहुँचाते आयी है बताया । उन्हों ने रुपईडीहा पत्रकार संघ के हर एक सदस्य इस क्षेत्र में कोई भी अगर विकट परिस्थितियाँ उत्पन्न होती है तो उसकी समाधान करवाने में हमेशा से अपना सम्पूर्ण योगदान देते आयी है क्यों कि रुपईडीहा पत्रकार संघ के हरेक सदस्य अपने भारत देश के प्रति हमेशा समर्पण का भाव रखते हैं । तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में बलिदानियो के प्रति और राष्ट्र के प्रति देश भक्ति व सम्मान पैदा करना है । तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगो ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ भाग लिया । पूरा वातावरण देशभक्ति नारों के उदघोष के साथ गूंज उठा था । तिरंगा यात्रा नगर के बाल हनुमान मन्दिर के पास से प्रारम्भ होकर नहर से होते हुए रुपईडीहा की चकिया रोड चौराहा, सेंट्रल बैंक चौराहा, नो मेंस लैंड, स्टेशन रोड, मॉल गोदाम रोड और राम लीला चौराहा से होकर कार्यालय में पहँुचकर सम्पन्न हुइृ थी । 

यह भी पढें   12वें विश्व योग दिवस को सफल बनाने में जुटा भारत विकास परिषद, 21 जून को आईसीपी परिसर में लगेगा भव्य योग शिविर

वह कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय कुमार वर्मा, एम अरशद, शेर सिंह कसौधन, संजय गुप्ता, शकील अहमद, इरशाद हुसैन, महबूब अहमद, अमित मदेशिया, रजÞा इमाम रिजÞवी, अंकित अग्रवाल, मोहम्मद कौशर, भीमसेन मिश्रा, सन्तोष शुक्ला, अनील कुमार वर्मा, रईस अहमद, मोहम्मद सलीम लगायत अन्य क्षेत्र के वासियों की सहभागिता रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *